योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया होली का बड़ा तोहफा, DA में की बढ़ोत्तरी
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को होली का बड़ा तोहफा दिया है। मंगलवार को सीएम योगी ने राज्य कर्मचारियों में मंहगाई भत्ते में चार फीसद बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगा दी. इस बढ़ोतरी के साथ ही अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा. इन सभी लोगों को बढ़े हुए डीए का लाभ एक जनवरी 2024 से मिलेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी से करीब 10 लाख कर्मचारी, 8 लाख शिक्षक और 12 लाख पेंशनरों को इसका फायदा मिलेगा. वित्त विभाग की तरफ से इसकी मंजूरी दे दी गई है.उम्मीद है कि सोमवार यानी की आज इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया जाएगा.
#DAHikeforUPEmployees#LucknowNews#UPNews#CMYogi#YogiAdityanathNews,







