सीएम धामी का अनोखा अंदाज, प्रातःकाल भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को परखा
हल्द्वानी , देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के दो दिवसीय दौरे पर हैं, इसी क्रम में आज प्रातःकाल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता से भेंट कर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनता से मुलकात कर कहा की देवतुल्य जनता के चेहरों पर खिली मुस्कान व संतुष्टि का भाव हमारी सरकार के सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी एवं समावेशी विकास के सफल मॉडल को परिलक्षित करता है।

इस दौरान भाजपा नैनीताल अनुसूचित जाति मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष जीवन चंद्र आर्या के घर पहुँचकर उनके परिवारजनों से भेंट की।

#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







