बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच के लिए बनी एसआइटी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आज सुबह सनसनीखेज वारदात हुई है। उधम सिंह नगर के गुरुद्वारे में बाइक पर आए हमलावर ने नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. बाबा तरसेम सिंह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा प्रमुख थे. बाबा सुबह कुर्सी पर बैठे थे. तभी बाइक से आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मारी और फरार हो गए. जिसके बाद उन्हें खटीमा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता में डेरा प्रमुख तरसेम सिंह को हमलावरों ने तीन सेकेंड में दो गोली मारी थी। हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने दो गोली मारी। इस वारदात का वीडियो सामने आया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करके हत्याआरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है.
उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एपी अंशुमान ने बताया कि नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ के साथ-साथ कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय भी एक एसआइटी का गठन करेगा।
#SriNanakmattaGurudwara#BabaTarsemSinghshotdead#NanakmattaGurudwaraMurder#BabaTarsemSingh##Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







