देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रचार को धार देने के लिये उत्तराखण्ड में बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। चुनाव प्रचार गरमाने के लिये भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रांतीय समिति के प्रस्ताव पर पार्टी आलाकमान ने राज्य मे 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। इसके अनुसार, स्टार प्रचारकों में मोदी, नड्डा, सिंह, शाह, नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सर्वश्री वीके सिंह, शांतनु ठाकुर, दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव में उतरे सभी पार्टी प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में चार महिला नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल प्रमुख हैं।

#PhirEkBaarModiSarkar#AbkiBaar400Paar#Election2024#UttarakhandLokSabhaElections2024#LokSabhaElections2024#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,