नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन विवाद के बीच कुछ भारतीय छात्र आज अपने वतन लौट रहे हैं। एयर इंडिया फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए रोमानिया और हंगरी के लिए सीधी उड़ानें भेजेगी, जिसमें एक फ्लाइट मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट शहर से करीब 470 छात्रों को वापस लाएगी। एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली शनिवार रात तक पहुंचने की उम्मीद है। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना होगी.  वहीं एअर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से शाम 4 बजे सीधे मुंबई पहुंचेगी, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। रोमानिया से निकलने वाली पहली फ्लाइट में सिर्फ लड़कियां होंगी।

वहीं इस अभियान पर बोलते हुये रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों को भारत सरकार अपने खर्च पर वापस लाएगी. वहां से कई लोग आ भी चुके हैं. हमारे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की है. उन्हें यहां सुरक्षित लाने की व्यवस्था चल रही है. हम चाहते हैं कि वहां जल्द जल्द से हालात सामान्य हो जाएं.  

UkraineRussiaCrisis, thirdworldwar, RussiaattackUkraine,