आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने की अच्छी शुरूआत
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई "गंगूबाई काठियावाड़ी" का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करोड़ों में कमाई की है. फैंस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की हैं. रिपोर्ट्स की माने तो गंगूबाई काठियावाड़ी को पहले दिन बहुत ही अच्छी ओपनिंग मिली है. ये महामारी के सिनेमाघरों पर पहले दिन शानदार कमाई करने वाली दूसरी फिल्म मानी जा रही है.
bollywood,bollywoodnews,bollywoodmovies,indiancinema,bollywoodsongs,hindicinema,indianactress,gangubai kathiawadi,







