मुजफ्फऱनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र छात्राओं के वतन वापसी को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशेष विमान द्वारा सभी भारतीयों के वतन वापसी के लिए सभी तैयारी कर ली गयी है। लेकिन कुछ भारतीय छात्र ऐसे भी है जो सकुशल वतन वापसी कर अपने परिवार में लौट आये है। इन्ही में से एक है एमबीबीएस के छात्र है ऋतिक पांचाल है जो शुक्रवार सुबह यूक्रेन से भारत लौट आये है। ऋतिक पांचाल उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद के खतौली के रहने वाले है। जो यूक्रेन से सही सलामत घर लौटे है। यूक्रेन के संकट से निकलकर खतौली का ऋतिक पांचाल दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरा। सामने खड़े परिवार और रिश्तेदारों को देखकर आंखें भर आईं। छात्र ने बताया कि कीव से उड़ने वाली आखिरी फ्लाइट में वह सवार था, इसके बार एयरपोर्ट से कोई उड़ान नहीं हुई। वही ऋतिक ने बताया की वहां पर बच्चों के साथ बड़ी प्रॉब्लम है क्योंकि आपातकालीन स्थिति में है वहां के लोग बच्चे समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए क्योंकि ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं है, बिजली की बड़ी समस्या है कभी बिजली आ रही है कभी भाग रही है तो इस तरह की कई तमाम तरह की परिस्थितियां बनी हुई है, ऋतिक ने बताया कि खतरा बढ़ने के बाद पहले छात्र यूनिवर्सिटी के बेसमेंट में रहे। जिनमें टिकट हो गए थे, वह निकलने शुरू हो गए। कुछ साथियों के टिकट नहीं हुए हैं।

RussiaUkraineWar, RussiaUkrainecrises ,indianstudents,,