सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए मांगे वोट
अल्मोड़ा/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देघाट (अल्मोड़ा) में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होकर भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जनता से अपील की। जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ढोल नगाड़ों के साथ मार्केट से होते हुए रैमसे इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने मंच से संबोधन करते हुए भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के लिए वोट मांगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की जन-जन के हृदय में पीएम मोदी के प्रति असीम स्नेह और प्रेम है जिसे जनता 19 अप्रैल के दिन कमल के बटन को दबाकर व्यक्त करने के लिए तैयार है। उत्तराखण्डवासियों ने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन को देखा हुआ है इसलिए यहां की राष्ट्रवादी जनता ने उन्हें हमेशा के लिए सत्ता से बेदखल किया है।
#narendramodi#BJP4India#PMModiRallyInRudrapur3PMModi#Election2024#UttarakhandLokSabhaElections2024#LokSabhaElection 2024#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,






