सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई होली
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रेम और सौहार्द के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड के शीर्ष नेतागणों, माननीय मंत्रीगणों, सांसदों व विधायकगणों एवं बड़ी संख्या में आए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ पारंपरिक नृत्य किया एवं सभी को गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दीं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उमंग और आपसी सौहार्द के पर्व को आपसी सद्भाव तथा भाईचारे के साथ मनाने की सभी से अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आपसी भाईचारे का संदेश देती है। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख शांति एवं समृद्धि के साथ खुशहाल जीवन की भी कामना की।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताते हुए कहा कि होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता। सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं।

#Holi2024#Holi#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







