Election 2024: बसपा ने 9 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बसपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शुक्रवार को 9 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। चौथी लिस्ट में बसपा सुप्रीमो मायावती ने आजमगढ़ से भीम राजभर तो बालकृष्ण चौहान को घोसी से मैदान में उतारा है. इसके अलावा गोरखपुर से जावेद सिमनानी, फैजाबाद से सच्चिदानन्द पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा को मौका दिया है. यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं. बसपा चीफ मायावती ने शुक्रवार को चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें नौ उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं. ऐसे में बसपा अब तक 45 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है. इसमें से 11 मुस्लिमों पर भी बसपा ने भरोसा जताया है.
#UPNews#BSP#Mayawati#LokSabhaElection,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




