MI vs RCB: मुंबई ने आरसीबी को 7 विकेट से रौंदा, ईशान-सूर्या ने दिखाया दम
(स्पोर्ट्स डेस्क): गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने पहले घातक गेंदबाजी करते हुए पंजा खोला. इसके बाद विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन (69 रन) और सूर्यकुमार यादव (52 रन) ने मुंबई को आसानी से जीत दिला दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु के लिए फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 61 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, दिनेश कार्तिक ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 22 गेंदों में अपना 21वां पचासा पूरा किया। वह 23 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान दिग्गज बल्लेबाज ने 230.43 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और चार छक्के लगाए। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस मैच में 5 विकेट झटके. इसके साथ ही वह पर्पल कैप होल्डर भी बन गए हैं.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तूफानी शुरुआत दिलाई. रोहित और किशन के बीच 101 रन की बेहतरीन और ताबड़तोड़ साझेदारी हुई. ईशान किशन ने 23 गेंद में फिफ्टी पूरी की और उन्होंने 34 गेंद में 69 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव भी लय में वापस आ गए हैं क्योंकि उन्होंने केवल 17 गेंद में ही फिफ्टी लगा दी थी. सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 52 रन बनाए और पारी के अंत में हार्दिक पांड्या ने भी 6 गेंद में 21 रन का योगदान दिया. सूर्या ने सीजन की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी ठोकते हुए 19 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत है.
#MIvsRCB#IPL2024#IPL#BCCI#Cricketnews#T20,







