भाजपा दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की रच रही साजिश: आतिशी
दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है और दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने साजिश चल रही है. आतिशी ने कहा की सीएम को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है। आप नेता आतिशी ने कहा, 'दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। इन सभी चीजों से पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है। आतिशी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है.
#AAP#AAPParty#ArvindkejriwalArvindKejriwalNews#ArvindKejriwalInJail#ArvindKejriwal#DelhiLiquorScamCase,







