खटीमा में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक एवं जनजातीय समुदाय के लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल
खटीमा/ देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे : गुरुवार को खटीमा में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक एवं जनजातीय समुदाय के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए । इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर खटीमा में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक एवं जनजातीय समुदाय के लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारी डबल इंजन सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य करते हुए प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु समर्पित है, इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा पर अपना विश्वास जता रहा है।
PhirEkBaarModiSarkar#AbkiBaar400Paar#ModiKaParivar#narendramodi#BJP4India#Election2024#UttarakhandLokSabhaElections2024#LokSabhaElection#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews,







