मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने निर्वाचन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शुक्रवार 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होना है। उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय एकीकृत निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वेबकास्टिंग सहित निर्वाचन ड्यूटी में लगे वाहनों में लगे जीपीएस सिस्टम से लोकेशन का जायजा लिया।
#19April #VoteKaregaUttarakhand #ceouttarakhand #Election2024 #UttarakhandLokSabhaElections2024 #LokSabhaElection #LokSabhaElection2024 #pushkarsinghdhami ,







