लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मतदान संपन्न
मुज़फ्फरनगर खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान संपन्न हो गया हैं, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान संपन्न हो गए। सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान शाम छह बजे तक चले। वही उत्तर प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों पर कुल 57.71 प्रतिशत मतदान हुआ। मुरादाबाद में 57.83%, बिजनौर में 54.68%, कैराना में 59.11%, नगीना में 58.85%, मुजफ्फरनगर में 54.91%, सहारनपुर में 63.29%, रामपुर में 52.42% और पीलीभीत में 60.23% मतदान हुआ है। मुजफ्फरनगर लोकसभा में इस बार 10.15 प्रतिशत वोट कम पडे है, इस बार मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में 58.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि मुजफ्फरनगर जिले में 60.2 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमे दो विधानसभा सीट बिजनौर लोकसभा से जुडी हुई है। विधानसभा वार मत प्रतिशत की जानकारी देते हुए बताया गया कि बुढ़ाना विधानसभा में 60.72 प्रतिशत, चरथावल विधानसभा में 61.02 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा में 57.42 प्रतिशत, खतौली विधानसभा में 61.39 प्रतिशत, पुरकाजी विधानसभा में 59.88 प्रतिशत व मीरांपुर विधानसभा में 59.75 प्रतिशत मतदान हुआ। अब 4 जून को ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के पश्चात सामने आएगा।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से लोकसभा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक, भाजपा-लोकदल गठबंधन प्रत्याशी संजीव बालियान व बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति समेत 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए है, जिनके भाग्य का फैसला आगामी चार जून को होगा। सभी प्रत्याशियों के समर्थक हार जीत के गुणाभाग में लगे हुए है।मतदान के दौरान आज कई स्थानों पर छिटपुट घटनाएं भी हुई, जिसमें शहर के तस्मिया स्कूल व मोती महल स्थित मालवीय पब्लिक स्कूल में मतदान के दौरान सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई, जिसे पुलिस ने तत्काल शांत करा दिया। इसके अलावा शाहपुर क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर हल्की फुल्की झड़प हुई। कुल मिलाकर जिले में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।
#UP Lok Sabha Election Voting #19April#LokSabhaElection #LokSabhaElection2024,,







