लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। शनिवार को कार्यालय सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की ओर से दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल हाईस्कूल का 89.55 प्रतिशत और इंटर का रिजल्ट 82.60 प्रतिशत रहा। इस साल 10वीं और 12वीं से टॉपर एक ही स्कूल से हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उनके स्कूल में जश्न का माहौल था। हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है। 29 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 27 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 86.05 फीसदी लड़के और 93.40 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।

हाईस्कूल के टॉपर

  • प्राची निगम- 98.50%, सीतापुर
  • दीपिका सोनकर- 98.33% फ़तेहपुर
  • नव्या सिंह- 98%, सीतापुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
  • स्वाति सिंह- 98%, सीतापुर

हाईस्कूल के टॉपर इंटरमीडिएट

शुभम वर्मा- 97.80%,सीतापुर
विशु चौधरी- 97.60% बागपत
काजल सिंह- 97.60%,अमरोहा

यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं बोर्ड के रिजल्ट को छात्र-छात्रा ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। इसके बाद आप रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

#UP Board Result,