SRH vs CSK: हैदराबाद ने चेन्नई को छह विकेट से दी शिकस्त
(स्पोर्ट्स डेस्क): सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 165 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद ने 16 गेंदें शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हैदराबाद के लिए एडेन मार्करम ने 36 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन की पारी खेली। टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तेज शुरुआत दिलाई थी जिसका फायदा टीम को मिला। चेन्नई के लिए मोइन अली ने दो विकेट झटके। चेन्नई को इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने भी हराया था और इस सीजन उसे लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
#SRHvsCSK#IPL#IPL2024,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




