खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं, जो सात साल में क्रूड ऑयल का रिकॉर्ड स्तर है. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बुधवार देर रात यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की जिसके बाद गुरुवार को यूक्रेन में हमले शुरु हो गए. यूक्रेन की राजधानी कीव में भी रूस की सेना पहुंच चुकी है और यूक्रेन में तबाही का मंजर है. अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर क्रूड की कीमत में र‍िकॉर्ड उछाल आने के बाद श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा कर द‍िया है. कंपनी की तरफ से विश्व स्तर पर ईंधन की कीमतों में इजाफे का हवाला देते हुए शनिवार को पेट्रोल 20 रुपये और डीजल 15 रुपये तक महंगा कर द‍िया. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच क्रूड और प्राकृत‍िक गैस की कीमत में और इजाफा होने की उम्‍मीद है. 

 

UkraineRussiaCrisis, thirdworldwar, RussiaattackUkraine,