Russia Ukraine War: रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है. उन्होंने रूस के हमलों के कारण हो रही तबाही का हाल बताते हुए भारत से मदद की मांग की. उन्होंने बातचीत के दौरान पीएम मोदी से राजनीतिक समर्थन की अपील की है, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट करके खुद इस बातचीत के बारे में जानकारी दी. जेलेंस्की ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. उन्हें रूसी हमले के कारण पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी दी. उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया कि इस हमले के खिलाफ सुरक्षा परिषद में हमें राजनीतिक समर्थन दें.

UkraineRussiaCrisis, thirdworldwar, RussiaattackUkraine,pmmodi,pmo,