6 मई को सुबह 6.25 बजे खुलेंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज शिवरात्रि के मौक़े पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य, वेदपाठी और हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में महाशिवरात्रि पर्व पर यह शुभ मुहूर्त निकाला गया। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को सुबह 6.25 बजे बृष लग्न में खोले जाएंगे। इसी मान्यता के चलते आज मंगलवार सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पंचाग पूजा की गई। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ कपाट खोलने के लिए बाबा केदारनाथ की चल विग्रह डोली पहले ऊखीमठ से प्रस्थान कर 3 मई को फाटा विश्राम के लिए पहुंचेगी। जबकि 4 मई को गौरीकुंड और 5 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां मई को सुबह बजे से भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे.
#chardham,#babakedarnath,#Chardhamyatra,







