आज मनाया जा रहा हैं महाशिवरात्रि का पर्व,सुबह से ही लगी मंदिरों में भीड़
Mahashivratri 2022: आज महाशिवरात्रि का पर्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। भगवान भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन महादेव का व्रत रखने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के लिंग स्वरूप का पूजन किया जाता है। यह भगवान शिव का प्रतीक है। शिव का अर्थ है- कल्याणकारी और लिंग का अर्थ है सृजन। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार भगवान शिव ने ही धरती पर सबसे पहले जीवन के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया था, इसीलिए भगवान शिव को आदिदेव भी कहा जाता है। महाशिवरात्री शिव भक्तों के लिए किसी महापर्व से कम नहीं है. इस दिन देवों के देव कहे जाने वाले महादेवकी पूजा-अर्चना होती है. भक्त दूर-दूर से शिव मंदिर भोलेनाथ के दर्शन करने जाते हैं, उनपर बेलपत्र और फल चढ़ाते हैं, साथ ही, शिवलिंग पर जलाभिषेक भी करते हैं.







