खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) (Russia Ukraine Crisis) रूस से बातचीत के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से बताया गया कि मास्को से बातचीत को प्रमुख मुद्दा तत्काल सीजफायर लागू कराना है. दोनों देश रविवार को ही बेलारूस बॉर्डर पर बातचीत के लिए राजी हुए हैं.  UN के आपात सत्र में आज रूस और यूक्रेन बातचीत के जरिए हल निकालने की कोशिश करेंगे. साथ ही यूक्रेन के विदेशमंत्री ने साफ कर दिया है कि हम न आत्मसमर्पण करेंगे और न ही अपनी एक इंच जमीन छोड़ेंगे.  बेलारूस से बातचीत से पहले यूक्रेन के विदेशमंत्री दिमित्रो कुलेबा ने युद्ध की शुरुआत के बाद बातचीत शुरू होने से पहले कहा, "हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे, हम अपना एक इंच हिस्‍सा भी नहीं छोड़ेंगे." रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने कहा, ''मैंने रक्षा मंत्री और रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख को रूसी सेना के निवारक बलों को युद्ध सेवा के एक विशेष मोड में डालने का आदेश देता हूं." रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम पर उनके देश के खिलाफ कदम उठाने का आरोप लगाया है.

UkraineRussiaCrisis, thirdworldwar, RussiaattackUkraine,