पाकिस्तान में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 20 यात्रियों की मौत की खबर
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा बस हादसा होने की खबर हैं, रिपोर्ट के मुताबिक एक यात्री बस के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई. वहीं 21 लोग अभी घायल हैं। सूत्रों की मानें तो मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।बस में 43 लोग सवार थे। सेना के हेलीकॉप्टरों से बचाव कार्य कराया गया। साथ ही घायल और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, बचाव कार्य जारी है।
प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को "हर संभव चिकित्सा उपचार" प्रदान करने का निर्देश दिए। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
#PakistanBusAccident#Worldnews#PakistanNews,







