MI vs KKR:कोलकाता से हारकर हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से लगभग बाहर
(स्पोर्ट्स डेस्क): आईपीएल 2024 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हरा दिया।। वानखेड़े में 12 साल बाद केकेआर जीती है. कोलकाता ने पहले खेलने के बाद 169 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई की टीम 145 रनों पर ढेर हो गई. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 30 गेंद में अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. 11 मैचों में मुंबई की यह आठवीं हार है. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की टीम लगभग प्लेऑफ से बाहर हो गई है. केकेआर के लिए मिचेल स्टार्क ने 4 विकेट झटके. वहीं सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट झटके. वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की टीम 169 रन पर ऑलआउट हो गई. केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए.
170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। पावरप्ले में एमआई ने 46 रनों के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए। ईशान किशन 13, नमन धीर और रोहित शर्मा 11-11 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 35 गेंदों में 56 रन बनाए। 360 डिग्री बल्लेबाज ने 30 गेंदों में पचासा लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक है। वहीं, टिम डेविड 24 रन बनाने में कामयाब हुए। मुंबई के लिए तिलक ने चार, नेहल ने छह, पांड्या ने एक, गेराल्ड ने आठ, पीयूष शून्य और जसप्रीत (नाबाद) ने एक रन बनाया। मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
#MIvsKKR#TATAIPL#IPL2024#BCCI,,







