(बॉलीवुड डेस्क): ईडी ने एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। ईडी एल्विश के पास मौजूद महंगी कारों के काफिले की भी जांच करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, एल्विश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। ईडी जल्द ही एल्विश यादव से पूछताछ करने वाला है और साथ ही यूट्यूबर के पास मौजूद महंगी कारों के काफिले के बारे में भी जांच की जा सकती है. ईडी मुख्यालय के निर्देश पर लखनऊ जोनल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स मुताबिक, एल्विश यादव समेत अन्य पर नवंबर में नोएडा में सांप जहर मामले में दर्ज एफआईआर के बेस पर ईडी पूछताछ करने वाली है. पूछताछ के लिए एल्विश यादव को ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस बुलाया जा सकता है.

#ElvishYadavNewCase#ElvishYadav#Bollywoodnews,