कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली
दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का पंजा छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है। अरविंदर सिंह लवली ने हाल में ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. लवली कांग्रेस द्वारा आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने के खिलाफ थे. वह पहले भी बीजेपी में रह चुके हैं.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि जो व्यक्ति मूल रूप से दिल्ली को प्यार करता है वो कांग्रेस में नहीं रह सकता है। मैं उम्मीद करता हूं आगे अब हम सब मिलकर दिल्ली को संवारने का काम करेंगे। भाजपा का दामन थामने के बाद लवली ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का शुक्रिया करना चाहता हूं पार्टी ने उस वक्त हमारा साथ दिया जब हम खोए-खोए घूम रहे थे। हम दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए वो सब करेंगे जो हमसे बन पड़ेगा। हम मोदी का हाथ और मजबूत करने का काम करेंगे।
असल में अरविंदर सिंह लवली शुरू से ही आम आदमी पार्टी से कांग्रेस के गठबंधन के खिलाफ थे. लवली का कहना है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर इल्जाम लगाकर बनी थी, फिर उससे अलायंस कैसे हो सकता है.
#ArvinderSinghLovely#ArvinderSinghLovelyNews#DelhiNews#ArvinderSinghLovelyjoinsBJP,







