खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अखिलेश यादव ने कहा वैक्सीन को लेकर उठे सवालों पर कहा कि वैक्सीन को लेकर जिस तरह की बहस छिड़ गई है लोगों को हार्ट अटैक हो रहे हैं और वैक्सीन को लेकर दुनिया की सबसे ताकतवर कोर्ट ने अपनी बात रखी और कही है. अखिलेश ने वैक्सीन का जवाब अब वोट से देने को कहा. उन्होंने कहा कि "अब बीजेपी के लोगों को जनता वोट न देकर इनसे जिस तरह का झूठ जनता से बोला गया था उसका हिसाब लें." अखिलेश यादव ही नहीं वैक्सीन को लेकर तमाम विपक्षी दलों के नेता भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. अखिलेश यादव ने भाजपा पर एक वैक्सीन निर्माता से ‘राजनीतिक चंदा वसूलने’ के लिए लोगों की जिंदगी दांव पर लगाने का आरोप लगाया. इसकी उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी घातक दवाओं की अनुमति देना किसी की हत्या की साजिश के समान है और जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था और अब भी कह रहे हैं कि पूरी तरह से जांच-परीक्षण के बिना वैक्सीन दिया जाना सही नहीं था. अब जब विदेशी कोर्ट में कोविशील्ड वैक्सीन बनानेवाली कंपनी ने खुद इसके बुरे साइड इफेक्ट के बारे में स्वीकार कर लिया है तो फिर जनता को और क्या सबूत चाहिए.

#CovishieldVaccine#AkhileshYadav#UPNews#Election2024#LoksabhaElecetion,