(स्पोर्ट्स डेस्क): रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गये मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 98 रनों के बड़े अंतर से इस मैच में हरा दिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 236 रन बनाए। लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस (36 रन) और केएल राहुल (25 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज केकेआर बॉलर्स का सामना नहीं कर सका. इस जीत के साथ केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने सुनील नरेन के तूफानी 39 गेंदों में 81 रनों की मदद से बोर्ड पर 236 रन का टोटल लगाया. इस मैच में उन्होंने 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. नरेन के बल्ले से 39 गेंदों में 7 छक्के और 6 चौकों की मदद से 81 रन निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का रहा. जब लखनऊ की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनके लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि अर्निश कुलकर्णी केवल 9 रन बनाकर आउट हो गए. खैर LSG के लिए सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए. उनके बल्ले से 21 गेंद में 36 रन निकले और इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए. 

#KKRvsLSG#TATAIPL#IPL#IPL2024#BCCI,