झारखंड में ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, मंत्री के निजी सचिव के घर से मिला नोटों का पहाड़
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर पर ईडी के छापों में मिले कैश ने सबको चौंका दिया हैं। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। नोट गिनने की मशीन को संजीव लाल के घर पर लाई जा रही है। बता दें कि अबतक 20 करोड़ से ज्याद रुपये की गिनती हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि गिनती अभी भी जारी है। सूत्रों के अनुसार, नकद राशि 500 के नोटों में बरामद की गई। ईडी द्वारा जिनके ठिकानों पर छापेमारी चल रही है, उनमें कई अफसर, उनके करीबी और पॉलिटिशियन बताए जा रहे हैं. ईडी की टीम ने फरवरी 2023 में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छापेमारी की थी और उन्हें गिरफ्तार किया था. वीरेंद्र राम अभी भी जेल में बंद हैं. आज की छापेमारी उसी मामले की जांच का विस्तार बताया जा रहा है. बता दें कि ईडी ने पिछले साल फरवरी में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र के. राम को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। लंबे समय तक पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। पूछताछ में ईडी के सामने वीरेंद्र राम ने कई बड़े व्यक्तियों के साथ अपने संबंधों का भी खुलासा किया। इस खबर ने सियासत और ब्यूरोक्रेसी गलियारों में फिर एक बार हलचल मचा दी. भाजपा ने इसे ‘इंडिया’ गठबंधन के भ्रष्टाचार का मुद्दा बना दिया है. छापेमारी में बरामद नोटों के ढेर का वीडियो दो घंटे के भीतर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है.
वही पीएम मोदी ने झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर पर ईडी छापों में मिले कैश का जिक्र किया. पीएम मोदी ने जनसभा में मौजूद लोगों से कहा, जब आप यहां से घर जाओगे, टीवी पर देखना. पड़ोस में झारखंड में नोटों के पहाड़ मिल रहे हैं. लोगों का चोरी किया माल पकड़ रहा है मोदी. इसलिए ये लोग (INDIA गठबंधन के नेता) मोदी को गाली दे रहे हैं.
#JharkhandNews#AlamgirAlam,







