लोकसभा चुनाव के बीच में ही अखिलेश यादव ने श्यामलाल पाल को सौंपी यूपी की कमान
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम के स्थान पर श्यामलाल पाल को यूपी की कमान सौंप दी। पाल को प्रदेश सपा का मुखिया बनाने पर सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। प्रयागराज से पहले ऐसे नेता हैं जो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे हैं। नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी द्वारा फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। कहा जा रहा है कि उसके बाद से ही समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की बात की जा रही थी। श्याम लाल पाल के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आज सपा के जिला कार्यालय जार्ज टाउन मे एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#UPNews#AkhileshYadav,







