(स्पोर्ट्स डेस्क): श्रीलंका को तीसरे टी-20 में हराकर भारत ने एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में भारत की यह 12वीं जीत है. भारत ने इस क्रम में अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड, नामीबिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अब श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. बता दें कि भारत ने लगातार 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतकर अफगानिस्तान की बराबरी कर ली है. अफगानिस्तान ने भी 12 मैच लगातार जीते थे. इसके अलावा  भारत के कप्तान रोहित अब टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित से पहले मलिक के पास यह रिकॉर्ड था. शोएब ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 124 मैच खेले थे. 

तीसरे टी-20 मुकाबले में पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 146 रन बनाए। भारतीय टीम ने 17वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी खेली। वे 45 गेंद पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले दोनों मैचों को भी जीता था। यह लगातार तीसरी सीरीज टी20 सीरीज है, जिसे रोहित शर्मा की टीम ने क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने तीन मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी करते हुए आवेश खान ने 4 ओवरों में 23 रन देकर 2 विकेट झटके. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. वहीं मोहम्मद सिराज ने 4 ओवरों में 22 रन देकर एक विकेट लिया. रवि बिश्नोई ने 4 ओवरों में 32 रन देकर एक विकेट हासिल किया. कुलदीप यादव को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी. उन्होंने 4 ओवरों में 25 रन दिए. हर्षल पटेल ने 4 ओवरों में 29 रन देकर एक विकेट लिया.

,cricketnews