रूस-यूक्रेन विवाद : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का 'ऑपरेशन गंगा' जारी
दिल्ली, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज पांचवा दिन है. दोनों देशों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है. रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है. इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का 'ऑपरेशन गंगा' जारी है. ये जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी. विदेश मंत्री जयशंकर ने भारतीय नागरिकों की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, "बुडापेस्ट से छठी ऑपरेशन गंगा उड़ान. 240 भारतीय नागरिकों की दिल्ली वापसी. निकासी के प्रयास सतत दृढ़तर." भारत सरकार ने 26 फरवरी से 'ऑपरेशन गंगा' अभियान की शुरुआत की थी. तब से अबतक पांच फ्लाइट से 1156 भारतीय नागरिक यूक्रेन से सकुशल वापस आ चुके हैं. इस छठी फ्लाइट के दिल्ली पहुंचते ही ये संख्या 1396 हो जाएगी.
UkraineRussiaCrisis, thirdworldwar, RussiaattackUkraine,pmmodi,pmo,,







