मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में इस्लामिक मदरसा दारुल उलूम ने अपने परिसर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रबंधन का कहना है कि महिलाएं और युवतियां यहां पर आकर रील बनाती थीं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर देशभर से इसकी शिकायत भी आ रही थी। तब यह फैसला लिया गया। मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने बताया कि दारुल उलूम में ख्वातीन (महिलाओं) के प्रवेश पर पाबंदी लगाई है। बहुत ज्यादा तादाद में महिलाएं यहां आकर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रही थीं। जिसकी वजह से पूरे मुल्क में छवि खराब हो रही थी।

#UPNews#Deoband#Muzaffarnagarnews,