दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीते दिनों आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. वही मारपीट के आरोप के बाद अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं. स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के सामने सारी कहानी बयां कर दी है. इसके बाद पुलिस ने बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश में जुट गई है. स्वाति मालीवाल से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। भाजपा लगातार इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'धारा 354, 506 और 509 गंभीर धाराएं हैं और जिस तरह की घटना उस महिला (स्वाति मालीवाल) के साथ घटी है उसकी हम निंदा करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री जो उस समय अपने घर में मौजूद थे वह इस पूरे प्रकरण की केंद्र में हैं कि कैसे उनके रहते एक महिला के साथ अभद्रता, मारपीट की गई। केजरीवाल को इसका जवाब देना चाहिए। जब तक वे जवाब नहीं देते हमारा आंदोलन जारी रहेगा। अब सूत्रों का कहना है कि बिभव पुलिस से भाग रहे हैं और वह पंजाब में हो सकते हैं. अब क्योंकि स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई है, ऐसे में अब समझना जरूरी है कि आखिर कानून की नजर में बिभव पर यह कितनी बड़ी मुसीबत है और स्वाति मालीवाल केस में बिभव का बचना कितना आसान है और कितना मुश्किल?

#SwatiMaliwalNews#SwatiMaliwal#Delhinews#SwatiMaliwalAssaultCase,