SRH vs GT: हैदराबाद और गुजरात का मैच रद्द, हैदराबाद को मिला प्लेऑफ का टिकट
(स्पोर्ट्स डेस्क) : सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. और इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। हैदराबाद के अब 15 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स जगह पक्की कर चुकी हैं। जिसमें टेबल टॉपर कोलकाता और दूसरी टीम राजस्थान है. अब हैदराबाद ने तीसरे नंबर के लिए क्वालीफाई कर लिया है. चौथी टीम आरसीबी और चेन्नई के बीच मुकाबले के बाद तय होगी. चिन्नास्वामी में जो भी टीम जीत दर्ज करती है उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल जाएंगे. बारिश के कारण हैदराबाद और गुजरात के मैच में टॉस भी नहीं हो पाया। एक समय बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने रात आठ बजे टॉस और 8:15 से मैच शुरू करने का फैसला किया था। लेकिन टॉस के समय से पहले ही फिर बारिश आ गई। इसके बाद लगातार बारिश के चलते अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।
#SRHvsGT#IPL#TATAIPL2024#IPL2024#BCCI,







