पित्रोदा के बयान पर घिरी कांग्रेस, पूर्वी भारत के लोगो को बताया चाइनीज
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा एक बार फिर अपने बयान के चलते विवादों में घिर गए हैं, सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर, जो कहा था, उससे कांग्रेस को काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। अब एक बार फिर सैम पित्रोदा ने विवादित बयान देकर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा दी है। दरअसल सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को लेकर कहा है कि 'भारत में पूर्व के लोग चाइनीज, तो दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे लगते हैं। इसके बावजूद हम सब एक हैं।' पित्रोदा के बयान को लेकर भाजपा, कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। सैम पित्रोदा का यह बयान सामने आने के बाद अब इसपर राजनीति तेज हो गई है. भाजपा ने पित्रोदा पर तीखा हमला बोला है. BJP प्रवक्ता सीआर केसवन ने सैम पित्रोदा को कांग्रेस पार्टी का शकुनी करार दिया है. केसवन ने कहा, ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख (सैम पित्रोदा) की नस्लभेदी टिप्पणी ने कांग्रेस पार्टी के खतरनाक और विभाजनकारी मानसिकता को उजागर कर दिया है.’ पित्रोदा का बयान सामने आने के बाद पूर्वोत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस पर हमला बोला है. असम और मणिपुर के सीएम ने कांग्रेस से माफी की मांग की है. मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने कहा कि कांग्रेस भारत को धार्मिक आधार पर बांटना चाहती है.
#Pitroda#SamPitroda#Congress,







