(बॉलीवुड डेस्क) : बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी आउटफिट के साथ-साथ ट्रोलिंग को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. आए दिन उर्फी अपने अजीबोगरीब स्टाइल से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हुई दिखाई देती हैं. सोशल मीडिया पर उनके फैशन सेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जाती है. लेकिन उर्फी ट्रोल्स को हमेशा नजर अंदाज करती हैं और अपने ही धुन में मगन रहती हैं. उर्फी जावेद को कई मौकों पर देखा गया है कि वो ट्रोल्स को करारा जवाब देती हुई दिखाई देती हैं. एक बार फिर से ट्रोल्स की बात सुन उर्फी भड़क गई हैं.

ऐसे में उर्फी ने ट्रोल्स को करारा जवाब देने के लिए करीना कपूर खान तक का जिक्र कर दिया. उर्फी जावेद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि लोग इंस्टाग्राम पर उनसे बिना सिर-पैर के सवाल पूछते हुए नजर आते हैं. उर्फी (Urfi Javed) ने कहा कि लोग उनसे कहते हैं कि इतना तौयार होकर बार-बार तुम कहां जाती हो? उर्फी ने इस पर कहा कि ये लोगों का काम नहीं है और किसी को इससे मतलब भी नहीं होना चाहिए. उर्फी  ने आगे कहा- मैं किसी के भी घर जाऊं, मुजरा करूं... तुम्हें इससे क्या? मैं जो भी करूं.

#bollywood,bollywoodnews, #bollywoodmovies, #indiancinema, #bollywoodsongs, #hindicinema, #indianactress, #movie2022,