(स्पोर्ट्स डेस्क): श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज कब्जाने के बाद अब करोड़ों भारतीय फैंस का फोकस भी मोहाली में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच पर हो चला है. पहला टेस्ट मैच मार्च 4 से खेला जाएगा, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे. किंग कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 99 मैच खेले हैं.  विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 65 मैचों में 38 जीत हासिल की हैं. वहीं कोहली विश्व में सबसे ज्यादा टेस्ट जीत के मामले में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (48) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ (41) से पीछे हैं. 33 साल के विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर हैं. भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265), सुनील गावस्कर (10,122), वीवीएस लक्ष्मण (8,781) और वीरेंद्र सहवाग (8,503) ने बनाए हैं.  

#Bcci, #Indiancricket, #Viratkohli, #IPL, #Cricket,