लखनऊ (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव को सात चरणों में किया जाना है. पांच चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं. जबकि अन्य दो चरणों के मतदान 3 मार्च और 7 मार्च को होने वाले हैं. छठे चरण के चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होने कहा कि यह चुनाव विकास और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर हो रहा है। हम हर गरीब को मकान, शौचालय, वृद्धजनों, दिव्यागजनों को पेंशन और उपचार की सभी सुविधा दे रहे हैं। हमे खुशी है कि हम लोगों के रहते अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर का निर्माण होने से हमारी पूरी पीढ़ी का उद्धार हो गया जो पिछले पांच सौ सालों से लटका था। सीएम योगी ने कहा कि सपा और बसपा की सरकार होती तो कोरोना का टीका बिक जाता. ये बीजेपी की सरकार थी जिसने फ्री में टीकाकरण करवाया. सपा-बसपा के नेताओं ने रुझान देखकर विदेश का टिकट बुक करा लिया. कुछ नेपाल जाना चाहते थे, अब नेपाल सीमा पर भी सख्ती हो गई है. योगी ने कहा कि सपा, बसपा या कांग्रेस मंदिर का निर्माण कभी नही कराती । हमने जो कहा वह करके दिखाया। पिछले पांच साल में पांच लाख सरकारी नौकरी दी और दो करोड़ युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ा । सुरक्षा की गारंटी दी । आज पर्व और त्योहार शांति से मनाये जा रहे हैं। कोरोना कालखंड में डबल इंजन की सरकार माह में दो बार राशन के साथ दाल, तेल और नमक भी दे रही है। क्या इसके पहले मिलता था।

#upelection 2022, #cmyogi, #upbjp, #upcm, #upchunav,