उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बीजेपी का क्लीन स्वीप
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड में बीजेपी ने एक बार फिर सभी 5 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है. वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई है. राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस को लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में लोकसभा की एक भी सीट नहीं मिली है.टिहरी से माला राज लक्ष्मी की लगातार चौथी जीत, पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी पहली बार जीते. नैनीताल से अजय भट्ट ने जीत दर्ज की है. अजय टम्टा ने अल्मोड़ा सीट से जीत दर्ज की है तो हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत जीते हैं. नैनीताल-उधमसिंह सीट से बीजेपी के प्रत्याशी अजय भट्ट ने बंंपर जीत दर्ज की है. अजय भट्ट ने यहां कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3 लाख के अधिक वोटों से हराया है. बीजेपी ने उत्तराखंड की सभी सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. पांचों सीटों पर जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है. सीएम धामी ने जीत के लिए जनता का आभार जताया है.
#UttarakhandLokSabhaElectionResult2024#Dehradunnews#Uttarakhandnews,







