लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद केंद्र की राजनीति करेंगे अखिलेश यादव
लखनऊ. खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा देश की तीसरी बड़ी ताकत बन गई है। लोकसभा चुनाव में 33.59 फीसदी वोट हासिल करने के साथ ही उसे 37 सीटें मिली हैं। अखिलेश यादव खुद कन्नौज से भारी मतों के अंतर से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। वर्तमान में वे मैनपुरी की करहल सीट से विधायक हैं। साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी उनके पास है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक कन्नौज से सांसद चुने जाने के बाद अखिलेश यादव यूपी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं. इतना ही नहीं यूपी विधानसभा में वे शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष भी बना सकते हैं. कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव केंद्रीय राजनीति में अपनी दखल को बढ़ाएंगे.
#LokSabhaElectionResults2024#UPElectionResult2024,







