सीएम योगी ने बिजली विभाग को अनावश्यक बिजली कटौती न करने के दिये सख्त निर्देश
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए बिजली विभाग को सख्त निर्देश देते हुए कहा की कही पर भी अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। सीएम योगी ने कहा की फॉल्ट होने पर अतिशीघ्र दुरुस्त कराया जाए। सीएम योगी ने कहा की अधिकारी फोन अटेंड करें, कहीं भी विवाद की स्थिति न बनने पाए, यदि ऐसा हो तो वरिष्ठ अधिकारी तत्काल स्वयं मौके पर पहुंचें। सीएम योगी के साफ तौर पर निर्देश है कि हर स्तर पर हीट वेव से बचाव के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। साथ ही सीएम योगी ने प्रदेश के बिजली विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं की जाए। साथ ही खराब ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग, फाल्ट आदि समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाए।
#UPNews#Lucknownews#cmyogi,







