(स्पोर्ट्स डेस्क) : शनिवार को गुयाना में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मैच में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया है. पहले अफगानिस्तान की टीम ने बैटिंग में कमाल किया और बॉलिंग में कहर बरपाते हुए न्यूज़ीलैंड को एकतरफा हरा दिया. न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था और अफगानिस्तान की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. पहले बैटिंग के लिए उतरी अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 56 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रनों की पारी खेली, अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए गुरबाज के अलावा जादरान ने अच्छी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 44 रन बनाए थे. फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 15.2 ओवर में महज़ 75 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. फजलहक फारुकी और राशिद खान ने चार-चार विकेट चटकाए जबकि मोहम्मद नबी को दो सफलता मिली।

#T20WorldCup2024#ICC#T20world up,