रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का निधन
(बॉलीवुड डेस्क): रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का 87 वर्ष की उम्र में 8 जून को हैदराबाद में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही वे स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे। रामोजी राव के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है. देश के प्रधानमंत्री समेत कई सत्ता और विपक्ष के नेताओं समेत साउथ सिनेमा के कई स्टार्स ने रामोजी राव के निधन पर दुख व्यक्त कर शोक जताया है. रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव को 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया.
रामोजी राव के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए। रामोजी राव गारू भारत के विकास के प्रति बेहद भावुक थे। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।''
#RamojiRaoDies#RamojiRao#RamojiRaoDeath ,






