देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक और  ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शोक संदेश में लिखा- 'रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक और ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मीडिया और मनोरंजन जगत के विकास में आपके द्वारा दिया गया योगदान अविस्मरणीय है। विनम्र श्रद्धांजलि !'

 

#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Dehradunnews#Uttarakhandnews,