नगर निगम घोटाले में रिकवरी कब: लक्की राणा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष लक्की राणा ने निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी घोटाले की जांच को सामने आए महीने से ऊपर हो गया है उसके बाद भी अब तक किसी भी पार्षद या सुपरवाइजर से घोटाले की रिकवरी शुरू नही की गई है। उन्होंने बताया की ऐसा संदेश होता है की भाजपा सरकार घोटालेबाजों को बचाने के प्रयास कर रही है परंतु ऐसा होने नही दिया जाएगा।
लक्की राणा ने बताया की यदि जल्द ही रिकवरी शुरू नही होती तो वो जिला अधिकारी को इस विषय में ज्ञापन देंगे और यदि फिर भी कार्यवाही नही होती तो कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नगर निगम में धरना प्रदर्शन भी करेगा।
#Congress#UttarakhandCongress#Dehradunnews#Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




