चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में डाले गए वोटों का डेटा किया जारी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): शनिवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरण में डाले गए वोटों का डेटा जारी कर दिया है। इसमें यह बताया गया है कि इन पांचों फेज में किस लोकसभा क्षेत्र में कितने फीसदी लोगों ने वोट डाला है. चुनाव आयोग ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को खराब करने के उद्देश्य से इस तरह के गलत नैरेटिव फैलाए जाते हैं. ईसीआई के मताबिक मतदान का डेटा हर चरण के चुनाव के दिन सुबह 9:30 बजे से उनके ऐप के माध्यम से उपलब्ध होता है. चुनाव आयोग ने प्रेस रिलीज जारी कर वोट पोलिंग फीसद में किसी भी तरह से बदलाव होने से इनकार किया. चुनाव आयोग ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले से "पूरी तरह मजबूत" महसूस कर रहा है, जिसमें चुनाव आयोग को अपनी वेबसाइट पर सभी मतदान केंद्रों पर मतदान के अंतिम आंकड़ों को प्रकाशित करने का निर्देश देने की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया गया था.
इलेक्शन कमीशन ने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के एजेंटों के पास फॉर्म 17सी है, जिसमें 543 संसदीय क्षेत्रों के लगभग 10.5 लाख मतदान केंद्रों में से प्रत्येक पर डाले गए कुल वोटों की संख्या दर्ज है. चुनाव आयोग ने कहा कि फॉर्म 17सी में दर्ज कुल वोटों की संख्या में बदलाव नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे सभी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है. आयोग ने कहा कि 19 अप्रैल को चुनाव शुरू होने के दिन से मतदान के आंकड़ों को जारी करने की पूरी प्रक्रिया सटीक, सुसंगत और चुनाव कानूनों के अनुसार और "बिना किसी विसंगति के" रही है. साथ ही आयोग ने मतदान प्रतिशत डेटा जारी करने में देरी के आरोपों का खंडन किया. इसमें कहा गया है कि डेटा सभी चरण में मतदान के दिन सुबह 9.30 बजे से ‘वोटर टर्नआउट' मोबाइल ऐप पर 24×7 उपलब्ध था. यह (ऐप) 17:30 बजे (शाम 5:30 बजे) तक दो घंटे के आधार पर अनुमानित वोटर टर्नआउट के बारे में बताता है. 1900 बजे (शाम 7 बजे) के बाद डेटा लगातार अपडेट किया जाता है.
चुनाव आयोग की ओर से जारी वोटिंग फीसदी
फेज 1 : 66.14 फीसदी
फेज 2: 66.71 फीसदी
फेज 3 : 65.68 फीसदी
फेज 4 : 69.16 फीसदी
फेज 5 : 62.20 फीसदी
#LokSabhaChunav#ECI#ElectionCommissionofIndia#ElectionCommission,







