(स्पोर्ट्स डेस्क): हैदराबाद की टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान को हराकर आईपीएल 2024 सीजन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन हैदराबाद ने खराब शुरुआत से उबरते हुए हेनरिच क्लासेन के 34 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में ध्रुव जुरैल ने अर्धशतक जड़कर टीम को मैच में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन जरूरी रन रेट इतना ज्यादा था कि जुरैल की कोशिश भी काम नहीं आ सकी। राजस्थान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए। हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. अब फाइनल में कमिंस एंड कंपनी एक बार फिर केकेआर का सामना करेगी.

#SRHvsRR#TATAIPL#IPL2024#IPLQualifier-2,