मेरठ के सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को दिलाया गोल्ड
मेरठ, (स्पोर्ट्स डेस्क)। भारत के स्टार अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मेरठ के सौरभ चौधरी ने वर्ष 2022 के शूटिंग वर्ल्ड कप की शुरुआत स्वर्ण पदक पर निशाना लगाने के साथ किया है। 19 साल के सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जर्मनी के माइकल स्वॉल्ड को 16-6 से हराया एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को पछाड़ा. वहीं रूस के अर्टेम चेरनोसोव ने कांस्य पदक जीता. टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके सौरभ चौधरी भले ही पदक न जीत चुके हो लेकिन उन्होंने सबसे कम आयु में ओलिंपिक गेम्स में हिस्सा लेते हुए सातवें स्थान पर रहे थे। इसके बाद अब उन्होंने शूटिंग वर्ल्ड कप में मिस्र में स्वर्ण पदक जीता हे। सौरभ ने यह पदक जर्मनी के माइकल स्वाल्ड को 16-6 के सेट में हराया। इस प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरे स्थान पर थे। 585 अंकों के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंचे। वहीं सेमीफाइनल में 38 अंकों के साथ टाप पर रहे और फाइनल प्रतिस्पर्धा में स्थान पक्का कर लिया। फाइनल में खराब शुरुआत में सौरभ ने छह राउंड तक चार खिलाड़ियों के बीच सबसे पीछे रहे। नौवें राउंड तक वापसी की और टाप पर पहुंच गए। टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के बाद सौरभ ने खुद को पूरी तरह से निशानेबाजी पर ही केंद्रित कर लिया था जिससे वह 2022 के एशियन गेम्स और कामनवेल्थ गेम्स में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे सकें।







