खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई लगातार सातवें दिन भी जारी है और रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर अब भी बमबारी कर रही है. यूक्रेन में भारी भारी गोलाबारी के बीच भारत ने इस देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव से सभी भारतीयों को तत्‍काल निकलने को कहा है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर बढ़ती मुश्किलों के बीच यह एडवाइजरी सामने आई है. कई स्‍टूडेंट्स ने बताया कि खारकीव स्‍टेशन पर उन्‍हें ट्रेन पर चढ़ने से रोका जा रहा है. खारकीव में रूसी सेना की जबर्दस्‍त गोलाबारी के कारण कल एक भारतीय स्‍टूडेंट नवीन शेखरप्‍पा की मौत हो गई थी. यूक्रेन के कीव और खारकीव के बिगड़े हालात से वहां फंसे छात्र-छात्राओं के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। खारकीव में बमबारी तेज होने से अफरातफरी का माहौल है। 

#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,